Chapter 1, Verse 25



भीष्मद्रोणप्रमुखत: सर्वेषां च महीक्षिताम् | उवाच पार्थ पश्यैतान्समवेतान्कुरूनिति ॥25॥

Word Meanings

(भीष्मद्रोणप्रमुखतः) भीष्म और द्रोणाचार्यके सामने (च) तथा (सर्वेषाम्) सम्पूर्ण (महीक्षिताम्) राजाओंके सामने श्री कृष्णा ने (उवाच) कहा कि (पार्थ) हे पार्थ! युद्ध के लिये (समवेतान्) जुटे हुए (एतान्) इन (कुरून्) कौरवोंको (पश्य) देख।

Translation

भीष्म और द्रोणाचार्य के सामने तथा सम्पूर्ण राजाओं के सामने उत्तम रथ को खड़ा कर श्री कृष्णा ने कहा कि हे पार्थ! युद्ध के लिए जुटे हुए इन कौरवों को देख।