अनादिमध्यान्तमनन्तवीर्य- मनन्तबाहुं शशिसूर्यनेत्रम् | पश्यामि त्वां दीप्तहुताशवक्त्रं-
(त्वाम्) आपको (अनादिमध्यान्तम्) आदि, अन्त और मध्यसे रहित, (अनन्तवीर्यम्) अनन्त सामथ्र्यसे युक्त (अनन्तबाहुम्) अनन्त भुजावाले (शशिसूर्यनेत्राम्) चन्द्र सूर्यरूप नेत्रोंवाल (दीप्तहुताशवक्त्राम्) प्रज्वलित अग्निरूप मुखवाले और (स्वतेजसा) अपने तेजसे (इदम्) इस (विश्वम्) जगत्को (तपन्तम्) संतप्त करते हुए (पश्यामि) देखता हूँ।
आपको आदि, अंत और मध्य से रहित, अनन्त सामर्थ्य से युक्त, अनन्त भुजावाले, चन्द्र-सूर्य रूप नेत्रों वाले, प्रज्वलित अग्निरूप मुखवाले और अपने तेज से इस जगत को संतृप्त करते हुए देखता हूँ।