Chapter 11, Verse 6



पश्यादित्यान्वसून् रुद्रानश्विनौ मरुतस्तथा | बहून्यदृष्टपूर्वाणि पश्याश्चर्याणि भारत ॥6॥

Word Meanings

(भारत) हे भरतवंशी अर्जुन! मुझमें (आदित्यान्) आदित्योंको अर्थात् अदितिके द्वादश पुत्रोंको (वसून्) आठ वसुओंको (रुद्रान्) एकादश रुद्रोंको (अश्विनौ) दोनों अश्विनीकुमारोंको और (मरुतः) उनचास मरुद्रणोंको (पश्य) देख (तथा) तथा और भी (बहूनि) बहुत से (अदृष्टपूर्वाणि) पहले न देखे हुए (आश्चर्याणि) आश्चर्यमय रूपोंको (पश्य) देख।

Translation

हे भरतवंशी अर्जुन! तू मुझमें आदित्यों को अर्थात अदिति के द्वादश पुत्रों को, आठ वसुओं को, एकादश रुद्रों को, दोनों अश्विनीकुमारों को और उनचास मरुद्गणों को देख तथा और भी बहुत से पहले न देखे हुए आश्चर्यमय रूपों को देख।