Chapter 15, Verse 12



यदादित्यगतं तेजो जगद्भासयतेऽखिलम् | यच्चन्द्रमसि यच्चाग्नौ तत्तेजो विद्धि मामकम् ॥12॥

Word Meanings

(आदित्यगतम्) सूर्यमें स्थित (यत्) जो (तेजः) तेज (अखिलम्) सम्पूर्ण (जगत्) जगत्को (भासयते) प्रकाशित करता है (च) तथा (यत्) जो तेज (चन्द्रमसि) चन्द्रमामें है और (यत्) जो (अग्नौ) अग्निमें है (तत्) उसको तू (मामकम्) मेरा ही (तेजः) तेज (विद्धि) जान।

Translation

सूर्य में स्थित जो तेज सम्पूर्ण जगत को प्रकाशित करता है तथा जो तेज चन्द्रमा में है और जो अग्नि में है- उसको तू मेरा ही तेज जान।