Chapter 2, Verse 1



सञ्जय उवाच | तं तथा कृपयाविष्टमश्रुपूर्णाकुलेक्षणम् | विषीदन्तमिदं वाक्यमुवाच मधुसूदन: ॥1॥

Word Meanings

(तथा) और उस प्रकार (कृपया) करुणासे (आविष्टम्) व्याप्त और (अश्रुपूर्णा कुलेक्षणम्) आँसुओंसे पूर्ण तथा व्याकुल नेत्रोंवाले (विषीदन्तम्) शोकयुक्त (तम्) मोह रूपी अंधकार में डूबे उस अर्जुनके प्रति (मधुसूदनः) भगवान् मधुसूदनने (इदम्) यह (वाक्यम्) वचन (उवाच) कहा।

Translation

संजय बोले- उस प्रकार करुणा से व्याप्त और आँसुओं से पूर्ण तथा व्याकुल नेत्रों वाले शोकयुक्त उस अर्जुन के प्रति भगवान मधुसूदन ने यह वचन कहा।