Chapter 2, Verse 23



नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावक: | न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुत: ॥23॥

Word Meanings

(एनम्) इसे (शस्त्राणि) शस्त्रा (न) नहीं (छिन्दन्ति) काट सकते (एनम्) इसको (पावकः) आग (न) नहीं (दहति) जला सकती (एनम्) इसको (आपः) जल (न) नहीं (क्लेदयन्ति) गला सकता (च) और (मारुतः) वायु (न) नहीं (शोषयति) सूखा सकती।

Translation

इस आत्मा को शस्त्र नहीं काट सकते, इसको आग नहीं जला सकती, इसको जल नहीं गला सकता और वायु नहीं सुखा सकता।