तानि सर्वाणि संयम्य युक्त आसीत मत्पर: | वशे हि यस्येन्द्रियाणि तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता ॥61॥
(तानि) उन (सर्वाणि) सम्पूर्ण इन्द्रियोंको (संयम्य) वशमें करके (युक्तः) समाहित चित हुआ (मत्परः) शास्त्रानुसार साधना (आसीत) में दृढता से लगे (हि) क्योंकि (यस्य) जिस पुरुषकी (इन्द्रियाणि) इन्द्रियाँ (वशे) वशमें होती है (तस्य) उसकी (प्रज्ञा) बुद्धि (प्रतिष्ठिता) स्थिर हो जाती है अर्थात् मन व इन्द्रियों के ऊपर बुद्धि की प्रभुत्ता रहती है।
इसलिए साधक को चाहिए कि वह उन सम्पूर्ण इन्द्रियों को वश में करके समाहित चित्त हुआ मेरे परायण होकर ध्यान में बैठे क्योंकि जिस पुरुष की इन्द्रियाँ वश में होती हैं, उसी की बुद्धि स्थिर हो जाती है।