Chapter 3, Verse 38



धूमेनाव्रियते वह्निर्यथादर्शो मलेन च | यथोल्बेनावृतो गर्भस्तथा तेनेदमावृतम् ॥38॥

Word Meanings

(यथा) जिस प्रकार (धूमेन) धुएँसे (वह्निः) अग्नि (च) और (मलेन) मैलसे (आदर्शः) दर्पण (आव्रियते) ढका जाता है तथा (यथा) जिस प्रकार (उल्बेन) जेरसे (गर्भः) गर्भ (आवृृतः) ढका रहता है (तथा) वैसे ही (तेन) उपरोक्त विकारों द्वारा (इदम्) यह ज्ञान (आवृृतम्) ढका रहता है।

Translation

जिस प्रकार धुएँ से अग्नि और मैल से दर्पण ढँका जाता है तथा जिस प्रकार जेर से गर्भ ढँका रहता है, वैसे ही उस काम द्वारा यह ज्ञान ढँका रहता है।