Chapter 4, Verse 29-30



अपाने जुह्वति प्राणं प्राणेऽपानं तथापरे | प्राणापानगती रुद्ध्वा प्राणायामपरायणा: ॥29॥ अपरे नियताहारा: प्राणान्प्राणेषु जुह्वति | सर्वेऽप्येते यज्ञविदो यज्ञक्षपितकल्मषा: ॥30॥

Word Meanings

(अपरे) दूसरे (अपाने) अपानवायुमें (प्राणम्) प्राणवायुको (जुह्नति) हवन की तरह पाप जलाने का प्रयत्न करते हैं। (तथा) वैसे ही (प्राणे) प्राणवायुमें (अपानम्) अपानवायुको करते हैं तथा (अपरे) अन्य कितने ही (नियताहाराः) नियमित आहार करनेवाले (प्राणायामपरायणाः) प्राणायामपरायण (प्राणापानगती) प्राण और अपानकी गतिको (रुद्ध्वा) रोककर (प्राणान्) प्राणोंको अर्थात् स्वांसों को सूक्ष्म करके (प्राणेषु) प्राणोंमें ही (जुह्नति) हवन की तरह जलाने का प्रयत्न किया करते हैं अर्थात् प्राणायाम करके ही प्रभु प्राप्ति के लिए प्रयत्न करते हैं। (एते) ये (सर्वे,अपि) सभी साधक (यज्ञक्षपितकल्मषाः) उपरोक्त धार्मिक कर्मों अर्थात् साधनाओं द्वारा पापोंका नाश कर देनेवाले (यज्ञविदः)भक्ति साधन समझते हैं अर्थात् इसी साधना को मोक्ष मार्ग मानते हैं।

Translation

दूसरे कितने ही योगीजन अपान वायु में प्राणवायु को हवन करते हैं, वैसे ही अन्य योगीजन प्राणवायु में अपान वायु को हवन करते हैं तथा अन्य कितने ही नियमित आहार (गीता अध्याय 6 श्लोक 17 में देखना चाहिए।) करने वाले प्राणायाम परायण पुरुष प्राण और अपान की गति को रोककर प्राणों को प्राणों में ही हवन किया करते हैं। ये सभी साधक यज्ञों द्वारा पापों का नाश कर देने वाले और यज्ञों को जानने वाले हैं।