Chapter 6, Verse 8



ज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा कूटस्थो विजितेन्द्रिय: | युक्त इत्युच्यते योगी समलोष्टाश्मकाञ्चन: ॥8॥

Word Meanings

(ज्ञानविज्ञानतृृप्तात्मा) जिसका अन्तःकरण ज्ञान-विज्ञान अर्थात् तत्वज्ञान से तृप्त है (कूटस्थः) जिसकी जीवात्मा की स्थिति विकाररहित है (विजितेन्द्रियः) प्रभु के सहयोग से जिसकी इन्द्रियाँ भलीभाँति जीती हुई हैं और (समलोष्टाश्म का×चनः) जिसके लिये मिट्टी पत्थर और सुवर्ण समान हैं वह (योगी) शास्त्रा अनुकूल साधक (युक्तः) युक्त अर्थात् भगवत्प्राप्त है (इति) यह अन्तिम (उच्यते) ठीक सही भक्ति करने वाला कहा जाता है।

Translation

जिसका अन्तःकरण ज्ञान-विज्ञान से तृप्त है, जिसकी स्थिति विकाररहित है, जिसकी इन्द्रियाँ भलीभाँति जीती हुई हैं और जिसके लिए मिट्टी, पत्थर और सुवर्ण समान हैं, वह योगी युक्त अर्थात भगवत्प्राप्त है, ऐसे कहा जाता है।